आर्कटिक महासागर
आर्कटिक महासागर या 'उत्तरी ध्रुवीय महासागर' पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।
इसका विस्तार अधिकतर आर्कटिक उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र में है।
विश्व के पाँच प्रमुख समुद्री प्रभागों अर्थात पाँच महासागरों में से यह सबसे छोटा और उथला महासागर है।
'अंतर्राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन' (आई.एच.ओ.) इसको एक महासागर के रूप में स्वीकार करता है,
जबकि कुछ महासागर विज्ञानी इसे 'आर्कटिक भूमध्य सागर' या केवल 'आर्कटिक सागर' कहकर ही सम्बोधित करते हैं।
विज्ञानी आर्कटिक को 'अन्ध महासागर' के भूमध्य सागरों मे से एक मानते हैं।
No comments:
Post a Comment