Tuesday, 30 December 2014

🎁🎄युनेस्को🎄🎁

����युनेस्को����

�� संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन

��प्रकार
��विशेषज्ञ संस्था

��संक्षिप्ति
��UNESCO

��अध्यक्ष UNESCO ��महासचिव कोइचीरो मातसुरा जापान

��वर्तमान स्थिति
�� सक्रिय

��स्थापना
��१९४५

����यूनेस्को����

��(UNESCO) 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)' का लघुरूप है।

��संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है।
�� इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।
��संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन १६ नवम्बर १९४५ को हुआ था।
��इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है,
��ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बन पाए।

��इसका मुख्यालय पैरिस, फ्रांस में स्थित है।

��यूनेस्को के १९३ सदस्य देश हैं और सात सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं।
��इसके कुछ सदस्य स्वतंत्र देश भी नहीं हैं। इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है।
��इसके ज्यादार क्षेत्रीय कार्यालय क्लस्टर के रूप में है, जिसके अंतर्गत तीन-चार देश आते हैं,
��इसके अलावा इसके राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं।
��यूनेस्को के २७ क्लस्टर कार्यालय और २१ राष्ट्रीय कार्यालय हैं।

��यूनेस्को मुख्यतः शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक एवं मानव विज्ञान, संस्कृति एवं सूचना व संचार के जरिये अपनी गतिविधियां संचालित करता है।
�� वह साक्षरता बढ़ानेवाले कार्यक्रमों को प्रायोजित करता है और वैश्विक धरोहर की इमारतों और पार्कों के संरक्षण में भी सहयोग करता है।
��यूनेस्को की विरासत सूची में हमारे देश के कई ऐतिहासिक इमारत और पार्क शामिल हैं।
�� दुनिया भर के ३३२ अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ यूनेस्को के संबंध हैं।
��फिलहाल यूनेस्को के महानिदेशक आयरीना बोकोवा हैं।
��भारत १९४६ से यूनेस्को का सदस्य देश है।


Posted via Blogaway

No comments: