Wednesday, 19 November 2014

क्या है G-20 समिट ???

>> क्या है G-20 समिट ???
===================
- G-20 का मतलब GROUP-20 से है।
यह दुनिया के 19 शक्तिशाली देशों और यूरोपियन यूनियन (यूरोप के देशों का समूह) का समूह है।

- इसकी स्थापना 1999 में विदेश मंत्रियों ने की थी।

- लेकिन 2008 में वित्तीय संकट के बाद इस वैश्विक फोरम का नेतृत्व वित्त मंत्रियों से लेकर समूह देशों के शीर्ष नेताओं को सौंप दिया गया।

- यह समूह दुनिया की 85 प्रतिशत अर्थव्यवस्था और 75 वैश्विक व्यापार को नियंत्रित करता है।

- अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, चीन, भारत, रूस जैसे देश हर साल G-20 समिट में मिलते हैं और दुनिया के आर्थिक हालात पर चर्चा करते हैं।

- इस बार 8वें G-20 समिट 2014 का मेजबान ऑस्ट्रेलिया है। 2015 में यह समिट तुर्की में होगा।

Qus:-समिट में कौन आता है?
- G-20 समिट में सभी देशों के शीर्ष नेता (प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति) शिरकत करते हैं। इसके अलावा समिट में मेहमान देशों को भी आने का न्योता दिया जाता है। हर साल स्पेन स्थायी आमंत्रित सदस्य होता है।

- ऑस्ट्रेलिया ने इस बार न्यूजीलैंड, सिंगापुर, म्यांमार, सेनेगल और मॉरितानिया को समिट में आने का न्योता दिया है।

Qus:- G-20 समिट 2014 का एजेंडा?
- ऑस्ट्रेलिया अपनी अध्यक्षता में होने वाली समिट में अर्थव्यवस्था की बढ़ोत्तरी को प्राथमिकता देना चाहता है।

- इस बार बैठक की तीन थीम तय की गई है।
1. प्राइवेट सेक्टर को प्रमोट करना और उसकी क्षमताओं को बढ़ाना।
2. वर्तमान अर्थव्यवस्था को भविष्य में होने वाले जोखिमों के प्रति लचीला बनाना।
3. वैश्विक संस्थाओं को एक मंच पर लाना


Posted via Blogaway

No comments: